पूर्व भारतीय दिग्गज क्रिकेटर और वर्तमान बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सौरव गांगुली को हार्ट अटैक आया था जिसके बाद गांगुली की एंजियोप्लास्टी भी की गई है। शनिवार सुबह घर पर जिम करते हुए दादा को चक्कर आया इसके बाद बिना किसी देरी के उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने का फैसला किया गया है।

Advertisement

इस खबर के बाहर आते ही फैंस में दुख की लहर दौड़ गई है वहीं साथी खिलाड़ी सौरव गांगुली के जल्द से जल्द ठीक हो जाने की कामना कर रहे हैं। टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा ने ट्वीट कर लिखा, 'दादा के बारे में सुनकर हैरान हूं। प्रार्थना करता हूं कि वह जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।'

Advertisement

वीरेन्द्र सहवाग ने लिखा, 'दादा जल्दी से ठीक होने का। आपके जल्द से जल्द ठीक हो जाने के लिए प्रार्थना कर रहा हूं।' अजिंक्य रहाणे ने लिखा, 'दादा आपके जल्द से जल्द ठीक हो जाने की कामना कर रहा हूं। प्रार्थना करता हूं कि आप जल्द ठीक हो जाएं।' हरभजन सिंह ने लिखा, 'दादा जल्द से जल्द ठीक हो जाओ।' 

बता दें कि फिलहाल सौरव गांगुली की हालत स्थिर बताई जा रही है। सौरव गांगुली भारत के सबसे सफलतम कप्तानों में से एक हैं। सौरव गांगुली की तबियत खराब होने पर क्रिकेट जगत के साथ ही पॉलिटिक्स जगत में भी शोक की लहर दौड़ पड़ी है और सभी जल्द से जल्द उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार