टीम इंडिया के दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने क्रिकेट के हर प्रारूप से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। 41 साल के हरभजन सिंह ने अपने संन्यास के बारे में जानकारी देते हुए यूट्यूब पर एक वीडियो पोस्ट किया है। हरभजन सिंह के इस फैसले के बाद ट्विटर पर उनको शुभकामनाएं देने वालों का तांता लग गया है।

Advertisement

श्रीसंत ने लिखा, 'हरभजन सिंह ना केवल भारत के लिए बल्कि क्रिकेट की दुनिया में अब तक खेले जाने वाले सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों में से एक हैं। ढेर सारा प्यार और सम्मान।' शुभमन गिल ने लिखा, 'एक ऐसा खिलाड़ी जिसने अपना सब कुछ झोंक दिया और कभी भी चुनौती से पीछे नहीं हटे। शानदार करियर के लिए बधाई पाजी।' कुलदीप यादव ने लिखा, 'हमारे देश के लिए एक मैच विजेता। मुझे गाइडेंस देने और मदद के लिए धन्यवाद पाजी।'

Advertisement

वीवीएस लक्ष्मण ने लिखा, 'मेरे महान साथी को शानदार करियर के लिए हार्दिक बधाई। एक जबरदस्त ऑफ स्पिनर, एक प्रतिभाशाली बल्लेबाज और एक सच्चे प्रतियोगी जिन्होंने कई शानदार भारतीय जीत में अहम योगदान दिया। भज्जी, उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं!' शिखर धवन ने लिखा, 'शानदार करियर के लिए बधाई। क्रिकेट में आपका योगदान बहुत बड़ा है और आपके साथ खेलना खुशी की बात थी मुस्कुराती आँखों के साथ मुस्कुराता हुआ चेहरा मैदान पर और बाहर एक साथ हमनें मजे किए।'

बता दें कि हरभजन सिंह ने भारत के लिए अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला साल 2016 में UAE के खिलाफ खेला था। हरभजन सिंह के इंटरनेशनल करियर की बात करें तो उन्होंने कुल 103 टेस्ट मैचों में 417 विकेट झटके हैं। वहीं 236 वनडे मैचों में उनके नाम 269 दर्ज हैं। हरभजन सिंह ने टीम इंडिया के लिए कुल 28 टी-20 मैच भी खेले हैं जिसमें उनके नाम 25 विकेट हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार