टीम इंडिया साउथ अफ्रीका पहुंच चुकी है। अफ्रीकी धरती पर टीम इंडिया को विराट कोहली के नेतृत्व में टेस्ट सीरीज खेलनी है। भारतीय टीम टेस्ट सीरीज की तैयारियों में जुट गई है और इसी कड़ी में पहले ट्रेनिंग सेशन का आयोजन किया गया, जिसमें सभी क्रिकेटरों और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने हिस्सा लिया।
बीसीसीआई ने वीडियो पोस्ट करते हुए ट्विटर पर लिखा, 'टीम इंडिया ने जोहानिसबर्ग में अपने पहले ट्रेनिंग सेशन के दौरान खुद को तरोताजा किया।' वहीं इस सेशन के दौरान टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान विराट कोहली के बीच मजेदार बॉडिंग देखने को मिली। जिसके बाद ट्विटर पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा, 'अब यहां पर भी कुछ लोग कहेंगे कि कोहली और राहुल द्रविड़ के बीच सबकुछ ठीक नहीं है और दोनों के बीच लड़ाई है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'लोग सोच रहे होंगे कि राहुल द्रविड़ विराट कोहली को सजा देंगे लेकिन यहां पर दोनों के बीच खुशी का माहौल है।'
बता दें कि टीम इंडिया के पास अफ्रीकी सरज़मीं पर पहली बार टेस्ट सीरीज जीतने का मौका होगा। अगर कोहली की टीम ये कारनामा करने में सफल रहती है तो इस टीम का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाएगा। भारत के अफ्रीकी दौरै की शुरुआत 26 दिंसबर से हो रही है। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 टेस्ट और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जानी है।