Arshdeep Singh NO Ball: भारत श्रीलंका दूसरा टी20 मुकाबला युवा तेज गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। पुणे के मैदान पर बाएं हाथ के गेंदबाज़ ने 5 नो बॉल फेंकी। अपने पहले ओवर में अर्शदीप ने एक के बाद एक तीन नो बॉल डिलीवर करके हैट्रिक तक बना दी थी। ऐसे में अब सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

Advertisement

18.50 की इकोनॉमी से लुटाए रन: 23 वर्षीय अर्शदीप सिंह बीते समय में भारतीय टीम के अहम सदस्य बन चुके हैं, लेकिन चोट से वापसी करने के बाद अर्शदीप अपनी लय में नहीं दिखे। इस मुकाबले में युवा गेंदबाज़ ने अच्छी शुरुआत की थी। पहले ओवर की पांच गेंदों पर अर्शदीप ने ज्यादा रन नहीं दिए थे, लेकिन आखिरी गेंद में उन्होंने लगातार तीन नो बॉल करके पूरा माहौल बदल दिया। उन्होंने मैच में महज़ 2 ओवर किए जिसमें 37 रन लुटाए।

Advertisement

नाम हुआ अनचाहा रिकॉर्ड: अर्शदीप सिंह के नाम अनचाहा रिकॉर्ड हो चुका है। टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा नो बॉल अर्शदीप सिंह ने फेंकी है। अर्शदीप अब तक 14 नो बॉल कर चुके हैं। इतना ही नहीं अर्शदीप ने जहां एक तरफ अपने डेब्यू के बाद से 75.1 ओवर करके 14 नो बॉल फेंके हैं, वहीं दूसरी तरफ उनकी तुलना में अन्य सभी भारतीय गेंदबाज़ ने मिलकर 469.2 ओवर में सिर्फ 11 नो बॉल किये  हैं। यह अनचाहा रिकॉर्ड कोई अपने नाम नहीं करना चाहेगा।

हार्दिक पांड्या ने जताया गुस्सा: हार्दिक पांड्या युवा गेंदबाज़ के प्रदर्शन से बेहद नाराज नज़र आए। हार्दिक ने मैच के बाद अपना गुस्सा भी जाहिर किया। पांड्या ने कहा, 'रन पड़ना ठीक है, लेकिन नो बॉल करना ठीक नहीं है। मैं उन्हें ब्लेम नहीं कर रहा, लेकिन अर्शदीप सिंह को वापस जाने और यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि यह बेसिक गलती इस स्तर पर न हो।'

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार