IND vs WI Twitter Reaction: भारत वेस्टइंडीज के बीच अहमदाबाद में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के साथ ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ओपनिंग करने उतरे थे। इस नई जोड़ी को मैदान पर उतरता देखकर भारतीय फैंस दो खेमों में बट गए। कुछ इस फैसले को देखकर काफी उत्सुक और खुश नज़र आए तो कुछ ने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जता दिया। 

Advertisement

इस मैच में भारतीय टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और टॉस हारने के बाद भारतीय टीम ने अपना पहला विकेट कप्तान रोहित शर्मा के रुप में तीसरे ओवर में ही गवां दिया। रोहित के आउट होने के बाद ऋषभ पंत और विराट कोहली भी ज्यादा देर तक पिच पर ठहर नहीं सके और टीम को 43 रनों तक पहुंचाते-पहुंचाते आउट हो गए।

Advertisement

ऋषभ पंत को सलामी बल्लेबाज़ के तौर पर मैदान पर उतारने का रोहित शर्मा का प्लान पूरी तरह फ्लॉप साबित हुआ, हालांकि देखा जाए तो रोहित को ऐसा करने की कोई जरूरत नहीं थी। टीम के साथ केएल राहुल जोड़े थे, जिसके बाद ईशान किशन को बाहर का रास्ता दिखाया गया। केएल राहुल ओपनिंग कर सकते थे और उनके अलावा शिखर धवन, ऋतुराज गायकवाड़ जैसे खिलाड़ी भी अपने मौके का इंतज़ार कर रहें है। यहीं कुछ सवाल हैं जिनकी वजह से सोशल मीडिया पर फैंस ने मिला जुला रिएक्शन दिया है। आप भी देखें फैंस के कुछ रिएक्शन।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार