Faf Du Plessis Funny Video: RCB कैप्टन फाफ डु प्लेसिस का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वह गलती से मिस्टेक करते हुए आरसीबी का स्लोगन 'ई साला कप नादमे' की जगह कुछ ओर ही बोलते नज़र आए। दरअसल, मीडिया से बातचीत करते हुए फाफ ने कहा, 'ई साल कप नहीं' यही वजह है अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर फैल चुका है।

Advertisement

फाफ डु प्लेसिस रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान हैं और इस सीजन उनका पहला मुकाबला पांच बार विजेता बन चुकी मुंबई इंडियंस के साथ होने वाला है। इस मैच से पहले वह एक मीडिया कार्यक्रम का हिस्सा बने थे, जिसमें एक पत्रकार ने आरसीबी कैप्टन से सवाल किया। इसका जवाब देते हुए फाफ गलती कर बैठे। अब इस वीडियो पर फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

Advertisement

बता दें कि भले ही यह साउथ अफ्रीकी दिग्गज मैदान के बाहर गलती कर बैठा हो, लेकिन आरसीबी फैंस यही चाहेंगे कि वह मैदान के अंदर कोई गलती ना करे। मेगा ऑक्शन में आरसीबी ने सीएसके के स्टार बल्लेबाज़ को बिडिंग वॉर करके 7 करोड़ रुपये में खरीदा था जिसके बाद उन्हें टीम की लीडरशीप भी सौंपी गई। फाफ का पिछला सीजन भी अच्छा रहा था उन्होंने 16 मैचों में कुल 468 रन ठोके थे।

गौरतलब है कि आरसीबी ने पिछले सीजन टॉप 4 में जगह बनाई थी, लेकिन दूसरे सेमीफाइनल में उन्हें राजस्थान रॉयल्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। इस साल यह टीम ट्रॉफी जीतना चाहेगी। आरसीबी का पहला मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ है। टूर्नामेंट में अच्छे प्रदर्शन के लिए टीम के बड़े नाम जैसे विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस, ग्लेन मैक्सवेल और मोहम्मद सिराज को अपना बेस्ट प्रदर्शन करना होगा, वहीं युवा खिलाड़ियों को भी प्रभाव छोड़ना होगा।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार