IPL 2023: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज़ दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) में अब तक पूरी तरह रनों के लिए संघर्ष करते नज़र आए हैं। RCB के चौथे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भी दिनेश कार्तिक पहली गेंद पर बिना अपना खाता खोले आउट हो गए। इस विकेटकीपर बल्लेबाज़ की फॉर्म बेहद खराब है जिस वजह से अब सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

Advertisement

IPL 2023 में दूसरी बार शून्य पर आउट हुए कार्तिक

Advertisement

दिनेश कार्तिक के लिए आईपीएल सीजन 2023 अब तक किसी बुरे सपने जैसा रहा है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के विकेटकीपर बल्लेबाज़ ने चार मैचों में कुल मिलाकर 10 रन बनाए हैं जिसके दौरान उन्हें दो बार बिना खाता खोले ही पवेलियन लौटना पड़ा है। इतना ही नहीं, इस दौरान दिनेश कार्तिक सिर्फ एक बार नाबाद रहे हैं।

फैंस ने किया ट्रोल

बेहद खराब प्रदर्शन के बीच अब दिनेश कार्तिक पर फैंस का गुस्सा भी फूटा है। ट्विटर पर यूजर्स लगातार रिएक्ट करके कार्तिक को ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दिनेश कार्तिक के जीरो पर आउट होने का बाद मीम शेयर करके कहा, 'अब दिनेश कार्तिक फिनिश हो चुके हैं।' एक यूजर ने उन्हें एक बार फिर कमेंटेटर बनने की सलाह दी, वहीं कई ने उनका महेंद्र सिंह धोनी से तुलना करके मजाक बनाया।

पिछले सीजन बनाए थे 55 की औसत से रन

Advertisement

बता दें कि दिनेश कार्तिक का इंडियन प्रीमियर लीग में पिछला सीजन काफी अच्छा रहा था। IPL 2022 में उन्होंने 55 की औसत और 183.33 की स्ट्राइक रेट से कुल 330 रन बनाए थे। यही वजह है कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने अपने अनुभवी खिलाड़ी पर काफी भरोसा जताया है। आरसीबी फैंस भी यही चाहेंगे कि दिनेश कार्तिक आगामी मुकाबलों में टीम के लिए खूब रन बनाए।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार