रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के पूर्व मालिक और भगोड़े कारोबारी विजय माल्या ने वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल से मुलाकात की है। विजय माल्या ने क्रिस गेल के साथ फोटो ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, 'मेरे अच्छे दोस्त क्रिस्टोफर हेनरी गेल यूनिवर्स बॉस के साथ मुलाकात बहुत अच्छी रही। सुपर फ्रेंडशिप, जब से मैंने उन्हें RCB के लिए खरीदा। किसी खिलाड़ी का अब तक का बेस्ट अधिग्रहण।'

Advertisement

विजय माल्या द्वारा शेयर की गई ये तस्वीर कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और यूजर्स जमकर इसपर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'कभी अपने दूसरे बेस्ट फ्रेंड SBI को भी याद कर लो।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'क्रिस गेल का कुछ पैसा तो नहीं बकाया आया है अपना उधार मांगने।'

Advertisement

एक अन्य यूजर ने लिखा, 'घर लौट के आ जा बैंक वालों ने अपना खाना पीना छोड़ दिया है। तुझसे कुछ नहीं कहेंगे।' एक ने लिखा, 'क्रिस गेल से एक विनती है कि वो विजय माल्या को अपने मजबूत कंधे पर उठाकर लाएं और भारत सरकार को सौंप दें।'

Advertisement

बता दें कि विजय माल्या ने क्रिस गेल को आरसीबी के लिए साइन करने में अहम भूमिका निभाई थी। क्रिस गेल ने आरसीबी के लिए रनों का अंबार लगाया और आईपीएल के इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक बनकर उभरे। वहीं अगर विजय माल्या की बात करें तो तो साल 2019 में ब्रिटिश न्यायपालिका ने उन्हें प्रत्यर्पित करने का आदेश दिया था। भगोड़े विजय माल्या को अब तक भारत नहीं भेजा गया है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार