टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में कई अपसेट देखने को मिले हैं, लेकिन सबसे बड़ा अपसेट रविवार(6 नवंबर) को नीदरलैंड्स और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए मुकाबले में देखने को मिला। दरअसल, एडिलेड के मैदान पर डच टीम ने टूर्नामेंट जीतने की बड़ी दावेदार नज़र आ रही टीम साउथ अफ्रीका को 13 रनों से हराकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। यह एक बड़ा अपसेट है और अब क्रिकेट फैंस के साथ-साथ दुनियाभर के दिग्गज खिलाड़ियों ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Advertisement

साउथ अफ्रीका की हार के साथ हुए अपसेट और बड़े उलटफेर के बाद क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले दिग्गज बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर से लेकर क्रिकेट के मिस्टर 360 यानी एबी डी विलियर्स तक ने अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए अपना रिएक्शन शेयर किया है। क्रिकेट के दिग्गजों ने जहां एक तरफ साउथ अफ्रीका के लिए दुख जताया है, वहीं दूसरी तरफ डच टीम को खूब बधाइयां भी दी है।

Advertisement

जहां एक तरफ दिग्गजों ने सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन शेयर किया है, वहीं दूसरी तरफ क्रिकेट फैंस ने भी जमकर सोशल मीडिया पर मीम्स की बरसात कर दी है। दरअसल, इस मैच के बाद अब पाकिस्तान और बांग्लादेश के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद बन चुकी है। जो भी टीम आपस में होने वाले मैच में बेहतर प्रदर्शन करेगी वह भारत के साथ ग्रुप-2 से सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर सकती है।

बात करें अगर साउथ अफ्रीका नीदरलैंड्स मैच की तो एडिलेड में अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया था। इसके बाद कॉलिन एकरमेन(41), स्टेफन मायबर्ग(37), और टॉप कूपर(35) की पारियों के दम पर नीदरलैंड्स ने 158 रन स्कोरबोर्ड पर टांगे। 159 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका बिखर गई और निर्धारित 20 ओवर में सिर्फ 145 रन ही बना सकी।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार