KL Rahul Athiya Shetty Wedding: इंडियन क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) सुर्खियों में हैं। केएल राहुल बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) संग शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस खास मौके पर सोशल मीडिया पर ये जोड़ा ट्रेंड कर रहा है। फैंस जमकर रिएक्शन देते हुए इस जोड़े को बधाई दे रहे हैं। वहीं कुछ फैंस ऐसे भी हैं जो मजेदार मीम शेयर कर रहे हैं। एक यूजर ने मस्ती भरे अंदाज में कुछ खिलाड़ियों के शादी से पहले और शादी के बाद के आंकड़ों को शेयर किया है।

Advertisement

फैन द्वारा शेयर किए गए आंकड़ें में देखा जा सकता है कि कैसे धोनी और फाफ डू प्लेसिस के आंकड़ें में शादी के बाद गिरावट आई। वहीं नवजोत सिंह सिद्धू और डेविड वॉर्नर की औसत शादी के बाद बढ़ी है। फैन द्वारा शेयर किया गया ये पोस्ट कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और फैंस जमकर इसपर रिएक्शन दे रहे हैं।

Advertisement

इसके अलावा अन्य फैंस भी मजेदार मीम शेयर कर इस नए नवेले जोड़े को बधाई दे रहे हैं। बता दें कि शादी के चलते केएल राहुल न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही वनडे और टी20 सीरीज को मिस कर रहे हैं। भारत ने रोहित शर्मा की कप्तानी में 3 मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। तीसरा वनडे मुकाबला 24 जनवरी को इंदौर के मैदान पर खेला जाएगा।

इसके बाद न्यूजीलैंड और इंडिया के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है। जिसमें हार्दिक पांड्या टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। केएल राहुल शादी के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घर में खेली जाने वाली महत्वपूर्ण बॉर्डर गावस्कर सीरीज में टीम इंडिया में वापसी करेंगे। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिहाज से टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कम से कम 3 मैच जीतने अनिवार्य हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार