21 वर्षीय रियान पराग शानदार फॉर्म में नज़र आ रहे हैं। असम का यह बल्लेबाज़ रणजी ट्रॉफी में भी खूब रन बना रहा है। हाल ही में असम सौराष्ट्र के बीच खेले गए मुकाबले में रियान ने दोनों ही पारियों में अर्धशतक जडे़ और कुल 171 रन बनाए। इसके अलावा उन्होंने चार विकेट भी चटकाए, लेकिन इसके बावजूद इस युवा खिलाड़ी को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है।

Advertisement

दरअसल, रियान के प्रदर्शन पर उनकी आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स ने नज़रे बना रखी है। आरआर ने रियान की शानदार गेंदबाज़ी का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है, जिस पर फैंस ने रियान को घेरा है। यह वीडियो देखकर जहां एक तरफ राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें एक अच्छा ऑलराउंडर बताया, वहीं दूसरी तरफ फैंस ने वीडियो के नीचे कमेंट करते हुए उनका मजाक उड़ाया है।

Advertisement

एक यूजर ने रियान को ट्रोल करते हुए लिखा, 'एक बार ऐसा करने से कोई ऑलराउंडर नहीं बनता।' एक अन्य यूजर ने रियान को ओवररेटिड खिलाड़ी बताया, जिसके पास टैलेंट नहीं है। एक यूजर ने तो राजस्थान रॉयल्स को ही आढ़े हाथ लिया और कमेंट करते हुए लिखा, 'तुम कितना भी प्रोमोट करो, वो कुछ नहीं करेगा।'

बता दें कि रणजी ट्रॉफी से पहले हाल ही में रियान ने घरेलू टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी 2022 में भी खूब सूर्खियां लूटी थी। टूर्नामेंट में रियान ने 9 मैचों में 69 की औसत से कुल 552 रन ठोके थे। 21 वर्षीय रियान टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में नंबर 4 पर भी रहे थे। राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें आगामी आईपीएल के लिए रिटेन किया है, वहीं वह उन्हें अपना फ्यूचर फिनिश मानती है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार