IPL 2023 के 12वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को वानखेड़े के मैदान पर 7 विकेट से हरा दिया। इस मैच में सितारों से सजी मुंबई इंडियंस की टीम पूरी तरह बिखरी नज़र आई। अपने होम ग्राउंड पर ना ही मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज़ अच्छा प्रदर्शन कर सके और ना ही गेंदबाज़ों ने कुछ कमाल करके दिखाया। चेन्नई से मिली हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा भी काफी निराश दिखे। सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वह काफी निराश दिख रहे हैं।

Advertisement

रोहित शर्मा की वायरल तस्वीर को देखकर सोशल मीडिया पर फैंस ने उनसे मज़े लेने शुरू कर दिये हैं। एक यूजर ने हिटमैन की तस्वीर पर कमेंट करते हुए कहा, 'नो अंपायर नो पार्टी' एक यूजर ने कहा रोहित एक बोरिंग कप्तान हैं। एक यूजर ने तो रोहित शर्मा को आगामी वनडे वर्ल्ड कप की टीम से बाहर करने तक की बात कही। सोशल मीडिया पर ऐसे ही कई सारे रिएक्शन देखने को मिले हैं।

Advertisement

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में अब तक मुंबई इंडियंस कुल 2 मुकाबले खेल चुकी है जिसमें उन्हें लगातार हार का सामना करना पड़ा है। इस दौरान कप्तान रोहित शर्मा का प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा है। हिटमैन ने 2 मैचों में सिर्फ 22 रन बनाए हैं। उनके अलावा ईशान किशन भी कुछ कमाल नहीं कर सके हैं। ईशान ने 2 मैचों में कुल 42 रन जोड़े हैं।

गौरतलब है कि पांच बार आईपीएल का खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस के लिए पिछला सीजन भी काफी निराशाजनक रहा था। हिटमैन की टीम ने आईपीएल 2022 में 14 में से सिर्फ 4 मैच जीते थे। इस सीजन टीम की टेंशन थोड़ी ज्यादा बढ़ चुकी है। टीम के स्टार गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह चोटिल हैं और टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। वहीं जोफ्रा आर्चर भी इंजर्ड होने के कारण पिछला मैच नहीं खेल पाए थे। रोहित का मानना है कि टीम के अच्छे प्रदर्शन के लिए सीनियर खिलाड़ियों को जिम्मेदारियां लेकर अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार