IPL Auction: इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी सैम कुर्रन आईपीएल के इतिहास में बिकने वाले सबसे मंहगे खिलाड़ी बने। पंजाब किंग्स ने इंग्लैंड के इस हरफनमौला खिलाड़ी को 18.50 करोड़ रुपए में खरीदा। बेन स्टोक्स को धोनी की टीम चैन्नई सुपर किंग्स ने 16 करोड़ 25 लाख रुपए में अपने स्कवॉड में शामिल किया। वहीं 1.5 करोड़ी की बेस प्राइज वाले हैरी ब्रूक को हैदराबाद की टीम ने 13 करोड़ 25 लाख में खरीदा।

Advertisement

इंग्लैंड के खिलाड़ियों पर हुई पैसों की बारिश को देखते हुए फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने मजेदार मीम शेयर करते हुए लिखा, 'फ्रीडम फाइटर स्वर्ग से देख रहे होंगे, इंग्लैंड ने फिर से इंडिया को लूट लिया।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'ब्रूक को कुछ ज्यादा ही पैसे दे दिए हैदराबाद की टीम ने।'

Advertisement

एक अन्य यूजर ने लिखा, 'हम उन चीजों का आयात करते हैं जो घरेलू स्तर पर पर्याप्त मात्रा में उत्पादित नहीं होते हैं। यही वजह है कि आईपीएल की नीलामी में विदेशी तेज गेंदबाजी ऑलराउंडरों की काफी मांग है।' वहीं अन्य यूजर्स भी जमकर कमेंट शेयर कर रहे हैं।

बता दें कि इसके अलावा इंग्लैंड की टी20 टीम से काफी टाइम पहले बाहर कर दिए गए पूर्व इंग्लिश कप्तान जो रूट को भी आईपीएल में खरीदार मिल गया है। जो रूट को 1 करोड़ की कीमत देकर राजस्थान रॉयल्स ने अपने स्कवॉड में शामिल किया है। आदिल रशीद भी पहली बार आईपीएल 2023 खेलते हुए नजर आएंगे। 2 करोड़ रूपए में हैदराबाद ने उन्हें खरीदा है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार