14 साल के वैभव सूर्यवंशी की फैन फॉलोइंग भारत में तो है ही लेकिन अपनी तूफानी बल्लेबाजी से वो विदेश में भी फैंस के चहीते बनते जा रहे हैं और इसका एक उदाहरण इंग्लैंड में देखने को मिला है। राजस्थान रॉयल्स के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में धूम मचाने के बाद, इस आक्रामक बल्लेबाज़ ने इंग्लैंड में भी अपने बल्ले का जलवा बिखेरा है। इंग्लैंड में भारतीय अंडर-19 टीम के साथ खेल रहे सूर्यवंशी ने बल्ले से कमाल दिखाया है।

Advertisement

भारत की अंडर-19 टीम को 5 मैचों की वनडे सीरीज़ में इंग्लैंड अंडर-19 टीम को हराने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। इस दौरान सूर्यवंशी के लिए फैंस की दीवानगी अपने चरम पर दिखी और इस युवा खिलाड़ी की एक झलक पाने के लिए दो फैनगर्ल्स घंटों गाड़ी चलाकर उनसे मिलने के लिए पहुंची। ये पता चला है कि अनन्या और रीवा नाम की दो लड़कियों ने सूर्यवंशी के साथ एक तस्वीर खिंचवाने के लिए 6 घंटे का सफ़र तय किया। इस दौरान इन दोनों लड़कियों ने राजस्थान रॉयल्स की जर्सी पहनी हुई थी।

Advertisement

राजस्थान रॉयल्स के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट ने सोशल मीडिया पर इस घटना का जिक्र किया और तस्वीर शेयर की। राजस्थान रॉयल्स ने इस कहानी को बयां करते हुए लिखा, "ये इस बात का सबूत है कि हमारे पास सबसे बेहतरीन फैंस क्यों हैं। वॉर्सेस्टर तक 6 घंटे गाड़ी चलाई। उनकी गुलाबी जर्सी पहनी। वैभव और टीम इंडिया का उत्साहवर्धन किया। वैभव जितनी ही उम्र की आन्या और रीवा के लिए ये दिन यादगार रहा।"

Also Read: LIVE Cricket Score

बता दें कि इंग्लैंड अंडर-19 के खिलाफ चौथे यूथ वनडे में, वैभव ने 143 रनों की धमाकेदार पारी खेली और सिर्फ़ 52 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इस प्रारूप में किसी भी बल्लेबाज़ द्वारा बनाया गया ये सबसे तेज़ शतक है। बीसीसीआई द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में, आईपीएल के इस प्रतिभाशाली खिलाड़ी ने अपनी पारी के बारे में खुलकर बात की और अपने अगले लक्ष्य का खुलासा किया। इस दौरान वैभव ने ये भी खुलासा किया कि कैसे भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल से वो काफी कुछ सीख रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार