14 दिसंबर। पर्थ में खेले जा रहे ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैं के बीच पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन न्यूजीलैंड की पहली पारी 166 रन पर आउट हो गई। न्यूजीलैंड की तरफ से सबसे ज्यादा रन रॉस टेलर ने बनाया। रॉस टेलर 80 रन बनाकर नाथन लियोन ने की गेंद पर आउट हुए। 

Advertisement

नाथन लियोन ने रॉस टेलर जैसे अनुभवी बल्लेबाज को अपनी फिरकी के जाल में फंसाकर आउट किया ।  नाथन लियोन ने रॉस टेलर को आउट करने के लिए जाल बिछाया जिसमें टेलर फंसकर आउट हो गए।

Advertisement

पहले तो नाथन लियोन ने रॉस टेलर को लगातार 4 गेंद पर परेशान किया और हर तरफ से फंसाने की कोशिश की। इसके बाद आखिर में पांचवीं गेंद पर  नाथन लियोन अपनी रणनीति में सफल हुए और रॉस टेलर से स्लिप में कैच आउट कराकर उनकी पारी का अंत किया।

नाथन लियोन की ऱणनीति से मात खाने के बाद एक पल के लिए रॉस टेलर को कुछ समझ में नहीं आया और उलटे पांव फिर पवेलियन की ओर रवाना हो गए।  नाथन लियोन ने न्यूजीलैंड की पहली पारी के दौरान 2 विकेट चटकाए।

देखिए कैसे नाथन लियोन ने रॉस टेलर के फंसाकर किया आउट

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार