शानदार गेंदबाजी के साथ-साथ फिल्डिंग के दम पर भारत ने रविवार को जेबी मार्क्‍स ओवल में पहले आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड को सिर्फ 68 रन पर ढेर कर दिया।

Advertisement

शुक्रवार को सेमीफाइनल में इस्तेमाल की गई पिच पर तेज गेंदबाज तीतस साधु, ऑफ स्पिनर अर्चना देवी और लेग स्पिनर पार्शवी चोपड़ा अपनी लाइन और लेंथ से दो-दो विकेट लेने में सफल रहीं।

Advertisement

भारत की ओर से प्रभावशाली गेंदबाजी प्रदर्शन में कप्तान शेफाली वर्मा, बायें हाथ की स्पिनर मन्नत कश्यप और सोनम यादव ने एक-एक विकेट लिया। वहीं शानदार फिल्डिंग के कारण भारत ने ऑस्ट्रेलिया को मैच में कहीं भी टिकने नहीं दिया।

तीतस ने पारी की चौथी गेंद पर लिबर्टी हीप पवेलियन भेज कर भारत को पहली सफलता दिलाई। तीतस और अर्चना ने चीजों को चुस्त-दुरुस्त रखने के अलावा, भारत अपनी ग्राउंड फील्डिंग में भी तेजी दिखाई।

निआह हॉलैंड ने चौथे ओवर में स्क्वायर लेग के माध्यम से अर्चना को बाउंड्री लगाई। लेकिन अगली ही गेंद पर निआह स्कूप करने के चक्कर में आउट हो गईं।

ओवर की आखिरी गेंद पर, अर्चना ने कप्तान ग्रेस स्क्रिवेंस को कैच आउट करा कर इंग्लैंड को एक और तगड़ा झटका दिया।

Advertisement

निआह हॉलैंड ने चौथे ओवर में स्क्वायर लेग के माध्यम से अर्चना को बाउंड्री लगाई। लेकिन अगली ही गेंद पर निआह स्कूप करने के चक्कर में आउट हो गईं।

इसके बाद, भारत की गेंदबाजों ने इंग्लैंड की बल्लेबाजों को सांस लेने का समय नहीं दिया और आखिर में 17.1 ओवर में 68 रनों पर ढेर कर दिया।

Advertisement

This story has not been edited by Cricketnmore staff and is auto-generated from a syndicated feed

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार