फतुल्लाह, 19 फरवरी। रोहन मुस्तफा के ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत एशिया कप 2016 के पहले क्वालिफायर मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात(यूएई) ने अफगानिस्तान को 16 रन से हरा दिया। 

Advertisement

वैन्यू: खान साहेब उस्मान अली आउटर स्टेडियम, फतुल्लाह

Advertisement

टॉस: यूएई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

यूएई की पारी: रोहन मुस्तफा (77 रन) के शानदार अर्धशतक की बदौलत पहले बल्लेबाजी करते हुए यूएई की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए। अफगानिस्तान के लिए राश्दि खान ने 25 रन देकर तीन विकेट लिए। 

अफगानिस्तान की पारी: जीत के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की पूरी टीम 19.5 ओवर में कुल 160 रन पर ही सिमट गई। अफगानिस्तान के करीम सादिक ने सबसे ज्यादा 72 रन की पारी खेली। यूएई के लिए रोहन मुस्तफा ने तीन और मोहम्मद नवीद और फरहान अहमद ने दो-दो विकेट लिए।

मैन ऑफ द मैच: रोहन मुस्तफा

Advertisement

टीमें इस प्रकार हैं।

अफगानिस्तान: मोहम्मद नबी, असगर स्तानकिजई (कप्तान), दौलत जादरान, शापूर जादरान, गुलाबदिन नायब, उस्मान गनी, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद शहजाद (विकेटकीपर), आमिर हमजा, राशिद खान, करीम सादिक

यूएई: रोहन मुस्तफा, मुहम्मद कलीम, अमजद जावेद (कप्तान), उस्मान मुश्ताक, फरहान अहमद, शैमन अनवर, स्वप्निल पाटिल (विकेटकीपर), मोहम्मद शहजाद, मोहम्मद उस्मान, अहमद रजा, मोहम्मद नवीद

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार