IPL 2020 in UAE: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में हर दिन के साथ पिचें धीमी होती जा रही हैं, लेकिन ऐसे में आईपीएल-13 में अभी तक सबसे सफल गेंदबाज एक तेज गेंदबाज का होना हैरान करता है। दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के कागिसो रबाडा (Kagiso Rabada) इस सीजन अभी तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में पहले स्थान पर हैं।

Advertisement

रबाडा का कहना है कि यूएई की पिचें स्विंग कर रही हैं, जिससे तेज गेंदबाजों को मदद मिल रही है।

Advertisement

लीग में सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों की सूची में रबाडा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, जोफ्रा आर्चर, एनरिख नॉर्टजे और ट्रेंट बाउल्ट जैसे तेज गेंदबाज हैं।

स्पिनरों में से सिर्फ युजवेंद्र चहल, राशिद खान और राहुल चहर का नाम है।

रबाडा ने वीडियो कॉन्फ्रेंस में कहा, "यहां की स्थितियां मुश्किल रही हैं। यह थोड़ी अलग हैं। कई बार सीम मूवमेंट मिलता है। अबू धाबी में गेंद सीम कर रही है। सभी विकेट भारत की तरह यहां भी धीमी हैं, लेकिन यह अलग तरह की धीमी हैं। मुझे लगता है कि यहां कई बार सीम मूवमेंट मिलता है।"

रबाडा ने अभी तक 10 मैचों में 21 विकेट लिए हैं और वह दूसरे स्थान पर रहने वाले मोहम्मद शमी से पांच विकेट आगे हैं। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार