लाहौर, 21 मार्च| पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उमर अकमल को दो अलग-अलग घटनाओं के लिए आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया है। पीसीबी ने कहा है कि उमर ने उसके एंटी करप्शन कोड का उल्लंघन करते हुए उसे किसी बाहरी व्यक्ति द्वारा किसी गलत व्यवहार के लिए सम्पर्क किए जाने की घटना पीसीबी को नहीं दी। इसी कारण उनके खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।
Advertisement
मंगलवार को उमर के नाम नोटिस जारी किया गया था और अब अपने ऊपर लगे आरोपों को लेकर वह 31 मार्च, 2020 तक जवाब दे सकते हैं।
Advertisement
उमर अकमल को पीसीबी ने 20 फरवरी 2020 को आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर निलम्बित कर दिया था।
पीसीबी ने साफ कर दिया है कि इस मामले का अंतिम फैसला आने तक वह इसे लेकर और कोई बयान जारी नहीं करेगा।