उमेश यादव (Umesh Yadav) टेस्ट में 150 विकेट लेने वाले छठे भारतीय तेज गेंदबाज बन गए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के दूसरे दिन क्रेग ओवरटन को आउट कर उमेश ने यह कीर्तिमान बनाया। 

Advertisement

उमेश 49 टेस्ट मैच में इस आंकड़े तक पहुंचे हैं, इस मामले में उन्होंने पूर्व दिग्गज गेंदबाज जहीर खान की बराबरी की। जहीर ने भी 49वें टेस्ट मैच में अपने 150 टेस्ट विकेट पूरे किए थे। 

Advertisement

भारत के लिए टेस्ट में सबसे तेज 150 विकेट लेने का रिकॉर्ड कपिल देव के नाम है। उन्होंने सिर्फ 39 मैचों में यह मुकाम हासिल किया था। उनके बाद जवागल श्रीनाथ (40 टेस्ट), मोहम्मद शमी (42) इस लिस्ट में शामिल हैं। इशांत शर्मा ने भारत के लिए सबसे धीरे 54 टेस्ट मैच में 150 विकेट हासिल किए थे। 

बता दें यादव को चोटिल मोहम्मद शमी की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था। उन्होंने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर आखिरी टेस्ट मैच खेला था। खबर लिखे जाने वह तीन विकेट चटका चुके हैं। 

भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट

434 – कपिल देव

Advertisement

311 – जहीर खान

311 – इशांत शर्मा

236 – जवागल श्रीनाथ

Advertisement

195 – मोहम्मद शमी

151– उमेश यादव*

109 - कसरन घावरी

Advertisement

100 – इरफान पठान

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार