इंग्लैंड के सीनियर खिलाड़ी जो रूट भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बल्ले से तो फ्लॉप चल रहे हैं लेकिन गेंद से वो अपनी टीम के लिए कई अहम विकेट चटका रहे हैं और शनिवार (17 फरवरी) को राजकोट में चल रहे तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन भी उन्होंने इंग्लैंड को एक बड़ा विकेट दिलाने का काम किया। रूट ने भारत के कप्तान रोहित शर्मा को आउट करके गेंद से अपना अच्छा जादू जारी रखा।

Advertisement

रोहित शर्मा ने पहली पारी में शानदार शतक जड़ा था और वो दूसरी पारी में भी अच्छी लय में नजर आ रहे थे लेकिन दूसरी पारी के 12वें ओवर के दौरान रोहित ने रूट को हल्के में लेने की कोशिश की और यही गलती उन पर भारी पड़ गई। ऑफ स्पिनर ने स्टंप्स पर फुल लेंथ गेंद फेंकी और रोहित स्वीप शॉट से चूक गए। हालांकि, इंग्लिश खिलाड़ियों की अपील पर अंपायर ने इसे नॉट आउट दिया लेकिन रूट ने इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स को रिव्यू लेने के लिए कहा और यहीं से कहानी बदल गई।

Advertisement

टीवी रिप्ले में देखने से पता चला कि गेंद लाइन में पिच होने के बाद सीधा स्टंप्स में जा रही थी और इसमें कोई बल्ला भी शामिल नहीं था। इसलिए रोहित शर्मा को आउट होकर पवेलियन जाना पड़ा। आउट होने से पहले रोहित ने 28 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 19 रन बनाए। उनके आउट होने का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

Also Read: Live Score

वहीं, अगर पहली पारी की बात करें तो रोहित शर्मा ने पहली पारी में 196 गेंदों पर तीन छक्कों और 14 चौकों की मदद से 131 रन बनाए थे। ये रोहित शर्मा की पारी का ही असर था कि भारतीय टीम पहली पारी में 445 के स्कोर तक पहुंचने में सफल रही। इसके बाद भारतीय टीम ने गेंद से भी अच्छा काम करते हुए इंग्लैंड को सिर्फ 319 रनों पर समेंट दिया और इस तरह रोहित शर्मा एंड कंपनी को पहली पारी में 126 रन की बढ़त मिल गई। इंग्लैंड ने अपने आखिरी आठ विकेट 95 रन पर गंवा दिए थे। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार