आईपीएल 2022 के 31वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर ने लखनऊ सुपरजाएंट्स को 18 रनों से हराकर अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल कर लिया। हालांकि, इस मैच के कुछ आखिरी पलों में अंपायर की खराब अंपायरिंग देखने को मिली और फैंस उस अंपायरिंग को देखकर काफी भड़के भी हुए हैं।

Advertisement

दरअसल, ये घटना 19वें ओवर की पहली गेंद पर घटित हुई जब जोश हेज़लवुड की वाइड गेंद को अंपायर ने वाइड नहीं दिया और अंपायर के इस फैसले ने मार्कस स्टोइनिस को भी निराश कर दिया। स्टोइनिस ने इस गेंद पर थोड़ी सी चहलकदमी की थी और वो ऑफ स्टंप के पास जाना चाह रहे थे और हेज़लवुड ने भी गेंद वाइड वाली पट्टी से दूर फेंकी लेकिन अंपायर ने इसे वाइड नहीं दिया।

Advertisement

इसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस इस कद्र भड़के कि उन्होने अंपायर को बुरी तरह से ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक फैन ने तो कमेंट करते हुए कह दिया कि ये अंपायर अंधा है क्या। जबकि कई फैंस मीम्स शेयर करते हुए कह रहे थे कि मैच खत्म होने के बाद अंपायर को घर दूसरे रास्ते से जाना होगा क्योंकि स्टोइनिस उनका इंतज़ार कर रहा होगा।

आइए देखते हैं कि फैंस किस तरह से अपनी भड़ास निकाल रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार