इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच लंदन के द ओवल क्रिकेट ग्राउंड पर एशेज सीरीज 2023 का पांचवां और आखिरी टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है जहां इंग्लिश टीम ने दूसरे दिन मैच में वापसी करते हुए मेहमान टीम ऑस्ट्रेलिया को पहली इनिंग में 295 रनों पर ऑल आउट किया। इसी बीच मैदान पर एक ऐसी घटना घटी जिसके कारण अब सोशल मीडिया पर बवाल मच चुका है। दरअसल, यह घटना थर्ड अंपायर नितिन मेनन के द्वारा स्टीव स्मिथ को नॉट आउट दिये जाने वाले फैसले से जुड़ी है।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया की इनिंग के 78वें ओवर में स्मिथ ने क्रिस वोक्स की गेंद को मिड विकेट की तरफ टहलाकर दो रनों के लिए दौड़ लगाई थी। यहां इंग्लिश फील्डर जॉर्ज एलहम ने फुर्ती दिखाई और गेंद को पकड़कर सीधा विकेटकीपर की तरफ थ्रो कर दिया। स्मिथ मुश्किल में थे ऐसे में उन्होंने भी एक लंबी डाइव लगाकर स्ट्राइकर एंड पर पहुंचने की कोशिश की। इसी बीच जॉनी बेयरस्टो ने स्टंप उड़ा दिये।

Advertisement

ग्राउंड अंपायर का मानना था कि स्टीव स्मिथ आउट हो चुके हैं, वहीं यह ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज भी पवेलियन की तरफ वापस लौट रहा था लेकिन जब इस घटना को थर्ड अंपायर नितिन मेनन ने कई फ्रेम के साथ चेक किया तब उन्होंने अंतिन फैसला देते हुए स्मिथ को नॉन आउट करार दिया। यही वजह है अब सोशल मीडिया पर बवाल मच चुका है।

इंग्लिश फैंस का मानना है कि नितिन मेनन ने एक बेहद ही खराब फैसला दिया, वहीं थर्ड अंपायर के अनुसार जब स्टंप के ऊपर से बेल्स गिरे तब तक स्मिथ का बल्ला लाइन के अंदर पहुंच चुका था जिस वजह से वह नॉट आउट हैं। बता दें कि स्मिथ ऑस्ट्रेलिया की इनिंग में 123 गेंदों पर 71 रन बनाकर आउट हुए।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार