बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया लेकिन भारतीय गेंदबाज़ों ने लिटन दास का ये फैसला बिल्कुल गलत साबित कर दिया। भारतीय टीम ने इस मैच में 19 ओवर खत्म होते-होते 69 के स्कोर पर बांग्लादेश के 6 विकेट आउट कर दिए। इस मैच में वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज के अलावा उमरान मलिक ने भी अपनी गेंदबाज़ी का जलवा दिखाया।

Advertisement

उमरान को कुलदीप सेन की जगह इस मैच में खेलने का मौका मिला और उन्होंने अपनी बॉलिंग से एक बार फिर साबित कर दिया कि क्यों उन्हें एक्स फैक्टर कहा जाता है। उमरान ने अपने पहले स्पेल में पांच ओवर किए और इन पांच ओवर में सिर्फ 8 रन देकर एक विकेट चटकाया। उमरान ने जिस गेंद पर ये विकेट लिया, उस गेंद की रफ्तार 151 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से थी और नज़मुल होसैन शांतो को गेंद बिल्कुल नहीं दिखी।

Advertisement

ये 14वें ओवर की पहली गेंद थी जिस पर शांतो पूरी तरह से चूक गए और उनका ऑफ स्टंप हवा में उड़ता हुआ दिखा। उमरान की इस गेंद का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस इस गेंदबाज़ की तारीफ कर रहे हैं।

वहीं, अगर इस मैच की बात करें तो भारतीय टीम के लिए ये मैच जीतना काफी जरूरी है क्योंकि बांग्लादेश ने पहला वनडे जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है और अगर टीम इंडिया को इस सीरीज में जिंदा रहना है तो उन्हें हर हाल में ये मैच जीतना होगा। वनडे सीरीज के बाद टीम इंडिया को 2 टेस्ट मैचों की सीरीज भी खेलनी है और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से ये सीरीज भी काफी महत्वपूर्ण होने वाली है क्योंकि अगर भारत ने इन दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप नहीं किया तो फाइनल का सपना अधूरा रह सकता है। ऐसे में रोहित एंड कंपनी बांग्लादेश को हल्के में लेने की भूल कभी नहीं करना चाहेगी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार