आईपीएल 2022 के पांचवें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के साथ हो रहा है जहां टॉस हारकर रॉयल्स की टीम पहले बल्लेबाज़ी कर रही है। इस मैच में राजस्थान के सलामी बल्लेबाज़ जोस बटलर और हैदराबाद के तेज़ गेंदबाज़ उमरान मलिक के बीच तगड़ी टक्कर देखने को मिली।

Advertisement

जब उमरान अपना पहला ओवर करने के लिए आए तो बटलर ने इस युवा खिलाड़ी के ओवर में चौकों-छक्कों की बारिश करते हुए 21 रन लूट लिए। इसके बाद भी केन विलियमसन ने इस गेंदबाज़ पर से अपना विश्वास नहीं टूटने दिया और जब वो अपना अगला ओवर करने के लिए आए तो उन्होंने जोस बटलर को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया।

Advertisement

उमरान ने इस मैच में अपनी तेज़ गति से फैंस का दिल जीत लिया और जिस गेंद पर उन्होंने बटलर को पवेलियन भेजा, वो गेंद भी काफी तेज़ थी। यही कारण था कि बटलर चकमा खा गए और गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर निकोलस पूरन के दस्तानों में चली गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है।

वहीं, अगर इस मैच की बात की जाए तो संजू सैमसन ने सिर्फ 25 गेंदों में अर्द्धशतक लगाकर फैंस का भरपूर मनोरंजन किया। उन्होंने सबसे ज्यादा कुटाई वॉशिंगटन सुंदर के ओवर्स में की। संजू के अलावा बटलर और देवदत्त पड्डिकल ने भी शानदार पारियां खेलकर राजस्थान को एक बड़े स्कोर तक पहुंचाया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार