आईपीएल 2022 के 40वें मुकाबले में उमरान मलिक नाम का एक ऐसा तूफान आया जो गुजरात टाइटंस को अपने साथ उड़ाकर ले गया। इस मैच में उमरान ने अपने कोटे के 4 ओवरों में 25 रन देकर 5 विकेट चटकाए। उमरान ने अपनी रफ्तार से गुजरात के बल्लेबाज़ों को डराया और फिर उनके विकेट हासिल किए। पांच विकेट लेने के बाद उमरान की चौतरफा तारीफ हो रही है।

Advertisement

इस दौरान जब गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या बल्लेबाज़ी के लिए आए तो उमरान मलिक और उनके बीच तगड़ी जंग देखने को मिली जिसमें आखिरकार उमरान की जीत हुई। हार्दिक जैसे ही क्रीज़ पर आए वैसे ही उमरान ने उनका स्वागत तेज़ बाउंसर से किया और ये बाउंसर उनके हाथ पर जा लगा जिसके बाद वो दर्द से कराहते हुए नज़र आए।

Advertisement

इसके बाद जब वो दर्द से उबरे तो अगली ही गेंद पर उन्होंने सीधा चौका जड़ दिया। हालांकि, जब हार्दिक अपनी पारी की छठी गेंद खेल रहे थे तो उस गेंद पर वो बिल्कुल भौंचक्के रह गए और उमरान की रफ्तार उन पर भारी पड़ गई। उमरान की ये रफ्तार भरी बाउंसर हार्दिक के बल्ले के किनारे पर लगी और बिल्कुल कीपर के पीछे खड़े मार्को जेनसन ने कैच पकड़ लिया और ये जंग उमरान जीत गए।

हार्दिक को आउट करने के बाद भी उमरान का दिल नहीं भरा और वो एक के बाद एक गुजराती बल्लेबाज़ों की स्टंप्स उखाड़ते रहे। क्या रिद्धिमान साहा और क्या डेविड मिलर सभी उमरान के सामने डरते दिखे और बोल्ड हो गए।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार