India vs Bangladesh ODI Series: अगर आप तेज़ गेंदबाज़ उमरान मलिक के फैन हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। उमरान मलिक को भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) की जगह बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज में शामिल कर लिया गया है।

Advertisement

मोहम्मद शमी को बांग्लादेश दौरे पर वनडे औऱ टेस्ट दोनों टीमों में चुना गया था लेकिन शमी हाथ में लगी चोट के कारण वनडे सीरीज से तो बाहर हो ही गए हैं साथ ही टेस्ट सीरीज में खेलने पर भी सस्पेंस बरकरार है। 

Advertisement

बीसीसीआई ने प्रेस रिलीज जारी करके उमरान मलिक को मोहम्मद शमी की जगह शामिल करने की जानकारी दी है। इस प्रेस रिलीज़ में कहा गया है,  'बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले एक प्रशिक्षण सत्र के दौरान मोहम्मद शमी के कंधे में चोट लगी थी। वो फिलहाल एनसीए, बेंगलुरु में बीसीसीआई की मेडिकल टीम की निगरानी में हैं और तीन मैचों की सीरीज में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। अखिल भारतीय वरिष्ठ चयन समिति ने उमरान मलिक को शमी के स्थान पर टीम में शामिल किया है।'

 
बांग्लादेश वनडे के लिए भारत की टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, राहुल त्रिपाठी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), शाहबाज़ अहमद, अक्षर पटेल , वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर, कुलदीप सेन, उमरान मलिक।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार