आईपीएल 2021 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम एक नए सीज़न में नए जोश के साथ उतरने के लिए तैयार है। नए खिलाड़ियों की एंट्री के बाद य़े टीम काफी मज़बूत नज़र आ रही है। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियोज़ में भी देखा जा सकता है कि खिलाड़ी आपस में अच्छे से घुल-मिल गए हैं।

Advertisement

हैदराबाद की टीम अपने अभियान की शुरुआत राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ करेगी। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला 29 मार्च को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच से पहले सनराइजर्स के खिलाड़ियों को काफी मस्ती मज़ाक करते हुए देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें निकोलस पूरन और तेज़ गेंदबाज़ उमरान मलिक को शर्त लगाते हुए देखा जा सकता है।

Advertisement

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि SRH के खिलाड़ी मुख्य कोच टॉम मूडी के मार्गदर्शन में नेट सेशन कर रहे थे और तभी पूरन ने उमरान मलिक को खुली चुनौती दी और कहा, "अगर तुम अगली बॉल यॉर्कर डालोगे, तो मैं तुम्हें डिनर खिलाऊंगा लेकिन अगर तुम यॉर्कर नहीं डाल पाए तो तुम मुझे डिनर खिलाओगे।"

पूरन की इस शर्त पर उमरान मलिक कहते हैं, "वादा?"। इतना कहकर उमरान अगली गेंद डालने के लिए जाते हैं और जब गेंद उनके हाथ से निकलती है तो वो यॉर्कर नहीं होती है और वो पूरन से ये शर्त हार जाते हैं। इस मज़ेदार वी़डियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और शेयर भी कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार