india vs srilanka: टीम इंडिया के उभरते हुए तेज गेंदबाज उमरान मलिक (Umran Malik) ने अपनी रफ्तार भरी गेंदों से कम समय में ही नाम बना लिया है। श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में उमरान मलिक ने 156kph की रफ्तार से गेंद फेंककर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। उमरान मलिक भारत के लिए सबसे तेज गेंद फेंकने वाले गेंदबाज हैं। इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ टी20 मैच में ही उमरान मलिक ने 155kph की रफ्तार से गेंद फेंकी थी। 

Advertisement

उमरान मलिक ने स्टार स्पोर्ट्स के साथ बातचीत के दौरान दिल खोलकर बातचीच की है। उमरान मलिक ने कहा, 'जब मैं टेनिस बॉल से गेंदबाजी करता था तब भी इतनी ही तेज गेंद फेंकता था। मेरे साथ कोई भी क्रिकेट खेलने के लिए तैयार ही नहीं होता था यहां तक की मेरा ओवर ही बंद करवा देते थे जब मैं खेलने जाता था।'

Advertisement

उमरान मलिक ने आगे कहा, 'जब तक मैं क्रिकेट खेलूंगा तब तक मेहनत करता रहूंगा। वैसे भी आप जितना भी ठीक कर लो कुछ ना कुछ गलत होता ही रहता है। मैं सोचता हूं कि टीम के लिए बेस्ट से बेस्ट करूं और टीम इंडिया को मैच जितवाऊं मेरा बस यही लक्ष्य रहता है।'

बता दें कि भारत और श्रीलंका के बीच खेली गई तीन मैचों की टी20 सीरीज में उमरान मलिक ने 7 विकेट लिए थे। इस सीरीज को टीम इंडिया ने 2-1 से अपने नाम किया था। फिलहाल दोनों देशों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। भारत ने पहला वनडे मुकाबला जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार