न्यूज़ीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड वनडे में उमरान मलिक को वनडे डेब्यू करने का मौका मिला और उन्होंने अपने फैंस को बिल्कुल भी निराश नहीं किया। उमरान ने न्यूज़ीलैंड के ओपनर डेवोन कॉनवे को आउट करके अपना पहला वनडे विकेट चटकाया। ये उमरान का तीसरा ओवर था और पारी का 15वां ओवर था।

Advertisement

इस ओवर की पहली ही गेंद पर कॉनवे ने एक तेज़ शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर ऋषभ पंत के दस्तानों में चली गई। अपना पहला विकेट लेने के बाद उमरान का जश्न देखने लायक था जबकि कॉनवे के चेहरे पर मायूसी साफ देखी जा सकती थी।

Advertisement

हालांकि, उमरान एक विकेट से संतोष कहां करने वाले थे, कॉनवे को आउट करने के बाद उमरान ने डेरिल मिचेल को भी पवेलियन की राह दिखाई और अपने डेब्यू पर दूसरा विकेट हासिल किया। इस मैच में उमरान की तेज़ गेंदबाज़ी ने कीवी बल्लेबाज़ों का जीना मुहाल कर दिया। यहां तक कि केन विलियमसन भी उमरान की रफ्तार के आगे पानी भरते हुए दिखे।

वहीं, अगर इस मैच की बात करें तो भारतीय टीम ने न्यूज़ीलैंड के सामने जीत के लिए 307 रनों का टारगेट रखा। भारतीय सलामी बल्लेबाज़ शुभमन गिल और कप्तान शिखर धवन ने धीमी शुरुआत की, लेकिन महत्वपूर्ण रूप से नई गेंद को ये जोड़ी झेल गई और दोनों ने पहले विकेट के लिए 124 रन की पार्टनरशिप की। इसके बाद बाकी का काम मिडल ऑर्डर ने कर दिखाया और टीम को 306 तक पहुंचाया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार