लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट बायें कंधे में चोट लगने की वजह से आईपीएल 2023 से बाहर हो गए हैं। उन्हें यह चोट रविवार को नेट्स के दौरान लगी थी। ईएसपीएन क्रिकइंफो को पता चला है कि वह 7 जून से इंग्लैंड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले डब्ल्यूटीसी फाइनल तक ठीक हो जाएंगे।

Advertisement

रविवार को नेट्स में उनादकट लखनऊ में अपनी पहली गेंद करने जा रहे रहे थे और राउंड द विकेट आते हुए उनका बायां पैर नेट में फंस गया। इसके बाद बायीं कोहनी की ओर वह जोर से गिर गए। वह जमीन पर गिरे हुए भी अपना बायां कंधा पकड़े थे। इसके बाद उन्हें एक स्लिंग लगाए और आइस पैक लगाते देखा गया।

Advertisement

पता चला है कि उनादकट स्कैन के लिए मुंबई गए और बीसीसीआई के द्वारा नियुक्त किए गए एक विशेषज्ञ से मुलाकात की। बोर्ड के मेडिकल स्टाफ से बातचीत के बाद लखनऊ ने उनादकट को आईपीएल से बाहर कर दिया है। उनके बेंगलुरु स्थित एनसीए में रिहैब करने की उम्मीद है जिससे वह इंग्लैंड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डब्ल्यूटीसी फाइनल तक ठीक हो जाएं।

उनादकट की चोट के अलावा लखनऊ के कप्तान केएल राहुल भी चोटिल है। राहुल सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच में गेंद का पीछा करते हुए अपने दायें पैर को चोटिल कर बैठे थे। राहुल की स्कैन रिपोर्ट और चोट की गंभीरता का पता चलना अभी बाकी है।

उनादकट इस सीजन खेले तीन मैचों में एक भी विकेट नहीं ले पाए और अपने आठ ओवरों में 92 रन खर्च किए।

Also Read: IPL T20 Points Table

Advertisement

वह मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव और ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर के साथ भारतीय टीम की डब्ल्यूटीसी फाइनल टीम में तेज गेंदबाजी के पांच विकल्पों में शामिल हैं। राहुल भी डब्ल्यूटीसी टीम का हिस्सा हैं लेकिन उनके भाग लेने के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार