India vs West Indies: बड़े-बड़े हिट मारने वाले वेस्टइंडीज के बल्लेबाज रोवमैन पॉवेल (Rovman Powell) का मानना है कि शुक्रवार को भारत के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में उनकी नाबाद 68 रनों की पारी इतनी विशेष नहीं रह जाएगी, क्योंकि मेहमान टीम मैच नहीं जीत पाई। 187 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पॉवेल ने अपने पावर-हिटिंग कौशल का प्रदर्शन किया और निकोलस पूरन के साथ 60 गेंदों पर शतकीय साझेदारी की। पावेल ने अंतिम ओवर में हर्षल पटेल की गेंद पर दो छक्के जड़ने के बावजूद वेस्टइंडीज लक्ष्य से 8 रन से चूक गया।

Advertisement

पॉवेल ने कहा, "मुझे लगता है कि यह एक बहुत अच्छी पारी थी। मैंने शुरुआती में संभलकर खेलना शुरू किया था और खुद को मैच के अंत तक ले जाने की कोशिश की, लेकिन यह एक विशेष पारी के रूप में नहीं याद रहेगा, क्योंकि हम जीत नहीं पाए। यह हमारे लिए रविवार को सीरीज में 1-1 से आगे बढ़ना महत्वपूर्ण होता।"

Advertisement

पॉवेल ने महसूस किया कि वेस्टइंडीज जीत की तरफ हो सकता था, अगर उन्होंने पावर-प्ले चरण और बीच के ओवरों का अधिकतम लाभ उठाया होता।
उन्होंने आगे कहा, "मुझे लगता है कि हम पावर-प्ले में उतने रन नहीं बना सके, जितना हम चाहते थे। लेकिन हम यहां आगे बढ़ने और हमेशा सीखने पर ध्यान देंगे।"

पॉवेल ने खुलासा किया, "मेरे और पूरन के बीच की चर्चा बहुत सरल थी। हमें अंत तक एक साथ रहने की कोशिश करनी थी। हमें उस समय एक अच्छी साझेदारी की आवश्यकता थी और वह सौ से अधिक हो गई। वह हमारी सरल खेल योजना थी।"
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार