पोचेफस्ट्रम (दक्षिण अफ्रीका), 4 फरवरी | पाकिस्तान ने मंगलवार को यहां सेनवेस पार्क मैदान पर जारी आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के सेमीफाइनल मैच में मौजूदा चैंपियन भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

Advertisement

दोनों टीमें अब तक टूर्नामेंट में अजेय रहते हुए सेमीफाइनल में पहुंची है। भारत और पाकिस्तान की अंडर-19 टीमों के बीच अब तक विश्व कप में कुल नौ मैच खेले गए हैं। इनमें पाकिस्तान ने पांच और भारत ने चार मैच जीते हैं।

टीम :

पाकिस्तान
: हैदर अली, मोहम्मद हुरैरा, रोहेल नजीर (कप्तान एवं विकेटकीपर), फहाद मुनीर, कासिम अकरम, मोहम्मद हारिस, इरफान खान, अब्बास अफरीदी, ताहिर हुसैन, आमिर अली, मोहम्मद अमीर खान।

भारत : यशस्वी जायसवाल, दिव्यांश सक्सेना, तिलक वर्मा, प्रियम गर्ग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), सिद्धेश वीर, अथर्व अंकोलेकर, रवि बिश्नोई, सुशांत मिश्रा, कार्तिक त्यागी, आकाश सिंह।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार