20 जनवरी। मौजूदा विजेता भारत ने अंडर-19 विश्व कप की शानदार शुरुआत करते हुए रविवार को खेले गए अपने पहले मैच में श्रीलंका को 90 रनों से करारी मात दी। भारत ने मानगाउंग ओवल पर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 297 रनों का स्कोर खड़ा किया और श्रीलंकाई टीम को 45.2 ओवरों में 207 रनों पर ढेर कर जीत हासिल की।

Advertisement

इस मैच में भले ही श्रीलंका अंडर 19 टीम को हार मिली लेकिन श्रीलंकाई 17 साल के तेज गेंदबाज मथीषा पथिराना ने एक बेहद ही तेज गेंद बल्लेबाज  यशस्वी जायसवाल ने को की। आपको बता दें कि मथीषा पथिराना के द्वारा फेंकी गई गेंद 175kph के स्पीड की थी। आपको बता दें कि इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड शोएब अख्तर के नाम है। अख्तर ने 161.3 kph के स्पीड से गेंद फेंकने का रिकॉर्ड बनाया हुआ है।

Advertisement

हालांकि 175kph  के रफ्तार के साथ फेंकी गई  मथीषा पथिराना की गेंद वाइड थी लेकिन इस तेज रफ्तार वाली गेंद को देखकर हर कोई हैरान रह गया। हालांकि कहा जा रहा है कि गेंद के स्पीड को नापने वाली मशीन में तकनीकी खराबी आ गई होगी इसलिए मथीषा पथिराना की इस गेंद की रफ्तार को 175kph नापा गया है।

हालांकि आधिकारिक रूप में इस बारे में आईसीसी के तरफ से कोई बयान नहीं है। यानि मथीषा पथिराना की गेंद की स्पीड का यह रिकॉर्ड यकिनन एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार