टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) के राजनीतिक गलियारों में कदम रखने की अटकलें तेज हो गई हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) बंगाल के दौरे पर हैं और शुक्रवार को उन्होंने सौरव गांगुली के घर जाकर डिनर किया जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। अमित शाह सौरव गांगुली के घर बॉडीगार्ड्स से घिरी एक सफेद एसयूवी में पहुंचे थे।

Advertisement

अमित शाह जब सौरव गांगुली के घर पहुंचे तब उनको और गांगुली को साथ देखने के लिए काफी भीड़ इक्ट्ठा हो गई जिसके बाद हाथ जोड़कर उन्होंने लोगों का अभिवादन किया। इसके अलावा अमित शाह और गांगुली की एक और तस्वीर काफी पसंद की जा रही है जिसमे अमित शाह को गांगुली के परिवार के सदस्यों के साथ खाने की मेज पर देखा गया। सौरव गांगुली के साथ उनकी पत्नी डोना को भी देखा गया था।

Advertisement

हालांकि, गांगुली ने राजनीति में आने की सभी अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि वो अमित शाह को काफी टाइम से जानते हैं और इसे राजनीति से जोड़कर ना देखा जाए।

सौरव गांगुली ने कहा, 'मैं उन्हें 2008 से जानता हूं। जब मैं क्रिकेट खेलता था तब भी हम मिलते थे। हालांकि, हमारे बीच बहुत ज्यादा मुलाकात नहीं होती थी क्योंकि मैं दौरे पर हुआ करता था। मैं उनके बेटे के साथ काम करता हूं। यह एक पुराना जुड़ाव है। हमारे पास बात करने के लिए बहुत कुछ है।'

Advertisement

वहीं गांगुली से जब खाने के मेन्यू को लेकर सवाल पूछा गया तब उन्होंने हंसकर जवाब दिया, 'घर जाकर देखेंगे। वो शाकाहारी हैं।' बता दें कि अमित शाह के बेटे जय शाह बीसीसीआई में सेक्रेटरी के पद पर हैं। सौरव गांगुली और जय शाह भी अच्छी बॉडिंग शेयर करते हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार