उनमुक्त चंद (Unumukt Chand) 23 नवंबर  को बांग्लादेश प्रीमियर लीद (BPL) में हिस्सा लेने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन गए। बुधवार को 2023 के एडिशन के लिए हुए प्लेयर ड्राफ्ट में चट्टोग्राम चैलेंजर्स (Chattogram Challengers) ने 29 साल के उनमुक्त को अपनी टीम में शामिल किया।

Advertisement

उनमुक्त ने एक हफ्ते पहले बीपीएल प्लेयर ड्रॉफ्ट के लिए अपना नाम दिया था। उनमुक्त फिलहाल अमेरिका के क्रिकेट सेटअप का हिस्सा हैं। उन्होंने बीपीएल को दुनिया की बेस्ट लीग में से एक कहा है। 

Advertisement

पिछले साल वह ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में खेलने वाले पहले भारतीय क्रिकेट बने थे। उन्हें मेलबर्न रेनेगेड्स की टीम ने खरीदा था, जो पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे रही थी। 

उनमुक्त ने अमेराकी में अपना क्रिकेट करियर शुरू करने के लिए साल 2021 में भारतीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उनमुक्त की कप्तानी में भारत की टीम ने साल 2012 में ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता था।  फाइनल मुकाबले में उनमुक्त ने शतक जड़ा था, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।  

आईपीएल में उनमुक्त दिल्ली डेयरडेविल्स, राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा रहे हैं। बता दें कि टी-20 क्रिकेट में उनमुक्त ने 1600 रन बनाए हैं, जिसमें उनके नाम तीन शतक दर्ज हैं। 

Advertisement

चैलेंजर्स की टीम ने उनमुक्त के अलावा नीदरलैंड के मैक्स ओडाउड, आयरलैंड के कर्टिस कैंफर, श्रीलंका के विश्वा फर्नांडो और असन प्रियंजन को बतौर विदेशी खिलाड़ी टीम में शामिल किया है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार