Babar Azam Unwanted Record: पाकिस्तान क्रिकेट टीम (Pakistan Cricket Team) के दिग्गज बल्लेबाज़ बाबर आज़म (Babar Azam) बीते मंगलवार, 24 फरवरी को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के सुपर राउंड के पांचवें मुकाबले में अपनी बैटिंग से कुछ खास कमाल नहीं कर पाए और इंग्लैंड (PAK vs ENG) के खिलाफ कैंडी के मैदान पर 24 गेंदों पर 25 रन बनाकर आउट हुए। गौरतलब है कि इसी के साथ अब बाबर आज़म के नाम एक बेहद ही शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि 31 साल के बाबर पाकिस्तान के लिए अब तक 23 टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबले खेल चुके हैं जिसकी 21 पारियों में उन्होंने 33.68 की औसत से 640 रन बनाए। गौर करने वाली बात ये है कि इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट सिर्फ 111.49 का रहा है। इसी के साथ अब वो टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे कम स्ट्राइक रेट से कम से कम 500 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

Advertisement

बताते चलें कि उन्होंने अपने ही सीनियर खिलाड़ी मोहम्मद हफीज का ये शर्मनाक रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के लिए 30 मैचों की 27 पारियों में 111.81 की स्ट्राइक रेट से 511 रन बनाए।

टी20 वर्ल्ड कप में सबसे कम स्ट्राइक रेट (कम से कम 500 रन)

  • बाबर आज़म - 111.5
  • मोहम्मद हफीज - 111.8 
  • कुमार संगकारा - 112.2
  • केन विलियमसन - 112.5
  • मोहम्मद रिज़वान - 113.0

बात करें अगर बाबर आज़म के मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में प्रदर्शन की तो वो टूर्नामेंट में 6 मुकाबले खेल चुके हैं जिसमें उन्होंने 22.75 की औसत और 112.34 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 91 रन बनाए हैं। ऐसे में ये कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि बाबर की फॉर्म पाकिस्तानी टीम के लिए परेशानी की वज़ह बनी हुई है।

ऐसा रहा मैच का हाल: कैंडी के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी चुनी थी जिसके बाद उन्होंने साहिबजादा फरहान की 45 गेंदों पर 63 रनों की पारी के दम पर 9 विकेट खोकर 164 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

इसके जवाब में इंग्लैंड कैप्टन हैरी ब्रूक ने 51 गेंदों पर 100 रनों की शतकीय पारी खेली और इंग्लिश टीम ने 19.1 ओवर में 165 रनों का टारगेट हासिल करके 2 विकेट से मुकाबला जीत लिया। जान लें कि इसी के साथ इंग्लैंड टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बन गई है। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार