Shree Charani Unwanted Record: भारतीय महिला क्रिकेट टीम (India Women Cricket Team) की 21 साल की बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाज़ श्री चरणी (Shree Charani) रविवार, 01 मार्च को होबार्ट के बेलेरिव ओवल ग्राउंड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गेंदबाज़ी करते हुए तीसरे वनडे मुकाबले (AU-W vs IN-W 3rd ODI) में बेहद ही महंगी साबित हुईं। आलम ये रहा कि उन्होंने अपने 10 ओवर में सौ से भी ज्यादा रन लुटाए और इसी के साथ अब उनके नाम एक बेहद ही शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि इस मुकाबले में श्री चरणी ने अपने कोटे के 10 ओवर में 10.60 की इकोनॉमी से गेंदबाज़ी की और ऑस्ट्रेलिया को 106 रन दे दिए। इस दौरान उन्होंने विपक्षी टीम के सिर्फ दो विकेट लिए। गौर करें कि अब श्री चरणी महिला वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में एक मुकाबले में 10 ओवर के स्पेल में 100 या उससे ज्यादा रन लुटाने वाली दुनिया की सिर्फ तीसरी खिलाड़ी बन गईं हैं।

Advertisement

श्री चरणी से पहले आयरलैंड की गेंदबाज़ कारा मरे (Cara Murray) ने साल 2018 में न्यूजीलैंड के सामने अपने 10 ओवर के स्पेल में 2 विकेट लेकर 119 रन दिए थे। उनके अलावा पाकिस्तान की गेंदबाज़ शैज़ा खान (Shaiza Khan) ने साल 1997 में ऑस्ट्रेलिया के सामने 10 ओवर में सिर्फ 1 विकेट लेकर 111 रन लुटाए थे।

इतना ही नहीं, ये भी जान लीजिए कि श्री चरणी ने भारतीय महिला ODI क्रिकेट के इतिहास में सबसे महंगा स्पेल डालने का अनचाहा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। उनके बाद इस लिस्ट में दीप्ति शर्मा का नाम दर्ज है जिन्होंने इसी मैच में अपने 10 ओवर के स्पेल में सिर्फ एक विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को 90 रन दे दिए।

ODI में भारतीय महिला टीम के लिए सबसे महंगा स्पेल डालने वाली गेंदबाज़

  • श्री चरणी- 10 ओवर में 106 रन देकर 2 विकेट बनाम ऑस्ट्रेलिया (साल 2026)
  • दीप्ति शर्मा - 10 ओवर में 90 रन देकर 1 विकेट बनाम ऑस्ट्रेलिया (साल 2026)
  • प्रिया मिश्रा - 10 ओवर में 88 रन देकर 1 विकेट बनाम ऑस्ट्रेलिया (साल 2024)
  • अरुंधति रेड्डी - 8.5 ओवर में 86 रन देकर 1 विकेट बनाम ऑस्ट्रेलिया (साल 2025)

बताते चलें कि इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी कैप्टन एलिसा हीली (98 गेंदों पर 158 रन) और बेथ मूनी (84 गेंदों पर नाबाद 106 रन) की शतकीय पारियों के दम पर 50 ओवर में 7 विकेट खोकर भारत के सामने जीत हासिल करने के लिए 410 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य रखा है। देखें लाइव स्कोर 

Advertisement

ऐसी है दोनों टीमें

ऑस्ट्रेलिया महिला (प्लेइंग XI): एलिसा हीली (कप्तान), फोएबे लिचफील्ड, जॉर्जिया वोल, बेथ मूनी (विकेट कीपर), एनाबेल सदरलैंड, एश्ले गार्डनर, ताहलिया मैकग्राथ, जॉर्जिया वेयरहम, निकोला कैरी, अलाना किंग, लूसी हैमिल्टन।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारतीय महिला (प्लेइंग XI): स्मृति मंधाना, प्रतीक रावल, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेट कीपर), दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, काश्वी गौतम, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार