श्रीलंका के खिलाड़ी उपुल थरंगा और तिलकरत्ने दिलशान की जोड़ी ने मैदान पर एक साथ कई मैचों में टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है। लेकिन यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि उपुल थरंगा ने साथी खिलाड़ी दिलशान को धोखा दिया है। मैदान पर विवादों से दूर रहने वाले थरंगा की पर्सनल लाइफ विवादों से घिरी हुई है।

Advertisement

उपुल थरंगा को तिलकरत्ने दिलशान की पत्नी निलंका विथानगे से प्यार हो गया था और उन्होंने अपने दोस्त को धोखा देते हुए निलंका संग शादी कर ली थी। दिलशान और उनकी पत्नी के रिश्तों के बीच आई दरार की वजह थरंगा को ही बताया जाता है। थरंगा पर आरोप लग चुके है कि उनकी वजह से ही दिलशान की शादी टूटी है।

Advertisement

दिलशान और उनकी पत्नी निलंका विथानगे के बीच काफी ज्यादा अनबन होने लगी थी जिसके बाद दोनों कुछ समय के लिए अलग रहने लगे और यही वो वक्त था जब उपुल थरंगा और दिलशान की पत्नी के बीच नजदीकिया बढ़ी थीं। थरंगा अपने दोस्त दिलशान की पत्नी से मिलने अक्सर उनके घर जाते थे और जब इस बात की भनक दिलशान को लगी तो उन्होंने अपनी वाइफ को तलाक दे दिया।

निलंका और दिलशान का एक बेटा भी है। दिलशान का बेटा अब थरंगा और उनकी वाइफ के साथ ही रहता है। तलाक के बाद दिलशान ने 2008 में अपनी दोस्त मंजूला से दूसरी शादी कर ली थी। इस शादी से दिलशान के दो बच्चे भी हैं।

Advertisement

बता दें कि यह नया नहीं है कि क्रिकेट के मैदान पर किसी दोस्त ने अपने दोस्त को धोखा दिया हो। टीम इंडिया के खिलाड़ी मुरली विजय की पत्नी निकिता दिनेश कार्तिक से अलग होकर मरली विजय के साथ रिलेशनशिप में आई थीं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार