उपुल थरंगा (Upul Tharanga) और तिलकरत्ने दिनशान (Tillakaratne Dilshan) के तूफानी अर्धशतकों के दम पर शाहिद अफरीदी ( Shahid Afridi) की कप्तानी वाली एशिया लायंस (Asia Lions) ने सोमवार (20 मार्च) को दोहा में खेले गए लेजेंड्स लीग क्रिकेट (LLC) 2023 के फाइनल मुकाबले में वर्ल्ड जायंट्स (World Giants) को 7 विकेट से हरा दिया। वर्ल्ड जायंट्स के 147 रन के जवाब में एशिया लायंस की टीम ने 16.1 ओवर में 3 विकेट गंवाकर जीत हासिल कर ली। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी एशिया लायंस की शुरूआत शानदार रही और थरंगा-दिलशान की जोड़ी ने पहले 10 ओवर में 115 रनों की साझेदारी की। इन दोनों ने तूफानी अर्धशतकों से अपनी टीम की जीत पक्की कर दी। थरंगा ने 28 गेंदों में पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से 57 रन बनाए। वहीं दिलशान ने 42 गेंदों में 58 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने आठ चौके जड़े।

Advertisement

वर्ल्ड जायंट्स के लिए समित पटेल, ब्रेट ली और मोंटी पानेसर ने एक-एक विकेट चटकाया।

इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी वर्ल्ड जायंट्स की टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए। जैक कैलिस ने धमाकेदार अर्धशतक जड़ा और 54 गेंदों में पांच चौकों और तीन छक्कों की बदौलत नाबाद 78 रन की पारी खेली। वहीं रॉस टेलर ने 32 रन बनाए।

एशिया लायंस के लिए अब्दुर रज्जाक ने दो और थिसारा परेरा ने एक विकेट हासिल किया। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार