Trolled Urvashi Rautela: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बेशक टीम इंडिया को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा लेकिन दूसरी पारी में ऋषभ पंत की सेंचुरी ने फैंस को खुश होने का मौका जरूर दिया। हालांकि, पंत की सेंचुरी ने फैंस को बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) को ट्रोल करने का मौका भी दे दिया।

Advertisement

जी हां, अक्सर सोशल मीडिया पर देखा गया है कि जब-जब पंत सोशल मीडिया पर छाने लगते हैं तब-तब फैंस उर्वशी को ट्रोल करना शुरू कर देते हैं। हाल ही में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला जब एक यूज़र ने उर्वशी के इंस्टाग्राम वीडियो पर कमेंट करते हुए उनकी खिंचाई करनी शुरू कर दी।

Advertisement

इस यूजर ने उर्वशी की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'पंत का 100 देखा कि नहीं कल?' अक्सर ऐसी ट्रोलिंग पर उर्वशी कोई जवाब नहीं देती हैं लेकिन इस बार उन्होंने ये चुप्पी तोड़ दी और यूजर को करारा जवाब दिया जिसने फैंस का दिल ही जीत लिया।

उर्वशी ने यूज़र को पलटकर जवाब देते हुए लिखा, 'ओह, तुम्हारा मतलब पैंट? (पैंट का इमोजी बनाते हुए) हां मैंने देखी है क्योंकि उसे सभी पहनते हैं। मुझे उसमें 100 रुपए भी मिले हैं।'

उर्वशी का ये जवाब फैंस को काफी पसंद आया और देखते ही देखते ये वायरल भी हो गया। बता दें कि उर्वशी रौतेला का नाम पहले कई बार ऋषभ पंत के साथ जोड़ा जा चुका है। 

Advertisement

 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार