IPL 2020: टीम इंडिया के पूर्व ओपनर और मौजूदा कमेंटेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) बेबाकी से अपनी राय रखने के लिए जाने जाते हैं। बीते दिनों आकाश चोपड़ा ने न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर जेम्‍स नीशम (Jimmy Neesham) को लेकर अपने यूट्यूब चैनल पर कहा था कि किंग्स 11 पंजाब जेम्स नीशम को क्यों लगातार मौके दे रही है जबकि वह मैच विनर नहीं हैं।

Advertisement

आकाश चोपड़ा के इस बयान के बाद जेम्स नीशम से उनकी ट्विटर पर थोड़ी बहुत नोक-झोंक भी हुई थी। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच में किंग्स 11 पंजाब ने जेम्स नीशम को टीम से बाहर करने का फैसला किया था। आकाश चोपड़ा ने मैच के दौरान ट्विटर के माध्यम से पंजाब टीम में हुए बदलावों के बारे में जानकारी दी थी। जिसपर यूजर्स आकाश चोपड़ा को टैग करते हुए मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। राज बिहारी नाम के एक यूजर ने लिखा, 'नीशम बाहर। खुश तो बहुत होंगे आज आप।'

Advertisement

युगल काप्से ने मजाकिया अंदाज में लिखा, 'अपने इस ट्वीट में आप नीशम को टैग करना भूल गए।' कपिल पुरोहित ने लिखा, 'नीशम के बारे मे आपकी सुन ही ली गई।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'नीशम के टीम से ड्रॉप होने के बाद आकाश चोपड़ा जी आप तो सातवें आसमान पर होंगे।'

क्या है पूरा मामला: आकाश चोपड़ा ने जेम्स नीशम को लेकर कहा था कि वह मैच विनर नहीं हैं। न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर जेम्‍स नीशम (Jimmy Neesham) को आकाश चोपड़ा द्वारा दिया गया यह बयान पसंद नहीं आया था। एक फैन ने जेम्स नीशम से आकाश चोपड़ा के कमेंट पर उनका रिएक्शन मांगा था। नीशम ने फैन को जवाब देते हुए आकाश चोपड़ा पर तंज कसते हुए लिखा, '18.5 की औसत और 90 का स्ट्राइक रेट भी आपको मैच नहीं जीताते हैं।'

जेम्‍स नीशम के इस ट्वीट पर आकाश चोपड़ा ने लिखा था कि, 'बिल्कुल सही कहा मेरे दोस्त। इस कारण मुझे कोई अब अपनी टीम में पिक नहीं करता है। मुझे कुछ और करने के लिए अब पैसे दिए जाते हैं। मुझे इस बात की खुशी है कि भले ही आपको मेरे क्रिकेट के आकड़ों से दिक्कत है लेकिन आपको मेरी क्रिकेट ऑब्जरवेशन से कोई दिक्कत नहीं है।'

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार