इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में खेले जा रहे पहले एशेज टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने वापसी कर ली है। पहले टेस्ट के दूसरे दिन सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा (Usman Khawaja) के नाबाद शतक की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने स्टंप्स तक 94 ओवर में 5 विकेट खोकर 311 रन बना लिए हैं। इसका मतलब ये है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम अभी भी इंग्लैंड के स्कोर से 82 रन पीछे है।

Advertisement

इससे पहले इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी पहले ही दिन 78 ओवर में 8 विकेट खोकर 393 के स्कोर पर घोषित कर दी थी। अब इस टेस्ट मैच के लिहाज से तीसरा दिन काफी अहम होने वाला है। वहीं, दूसरे दिन सिर्फ एक ही नाम लाइमलाइट में रहा और वो नाम है उस्मान ख्वाजा का जिन्होंने एक छोर संभाले रखा और शतक जड़कर अपनी टीम को बराबरी पर ला खड़ा किया।

Advertisement

ख्वाजा ने दूसरे दिन 69वां ओवर करने आये स्टोक्स की चौथी गेंद पर चौका जड़ते हुए अपने टेस्ट करियर का 15वां शतक लगाया। ये इंग्लैंड में उनका पहला शतक भी है। ये शतक पूरा करते ही ख्वाजा का सेलिब्रेशन देखने लायक था। उन्होंने शतक पूरा होने के बाद मैदान पर दौड़ लगाई और फिर जोश-जोश में बल्ला भी हवा में फेंक दिया। ये सेलिब्रेशन ये बताने के लिए काफी था कि उनके लिए ये पारी कितनी जरूरी थी।

Also Read: Live Scorecard

उनके इस सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। फिलहाल ख्वाजा शतक पूरा करने के बाद भी 126 रन बनाकर नाबाद हैं और तीसरे दिन इंग्लैंड के लिए वो सिरदर्द साबित हो सकते हैं ऐसे में इंग्लिश टीम चाहेगी कि जल्दी से जल्दी ख्वाजा और बाकी की ऑस्ट्रेलियाई टीम को आउट किया जाए। हालांकि, दूसरे ही दिल ख्वाजा आउट हो सकते थे लेकिन स्टुअर्ट ब्रॉड की नो बॉल ने उन्हें बचा लिया। इंग्लैंड ने जब 81वें ओवर में नयी गेंद ली और ब्रॉड को अटैक पर लगाया तो उन्होंने पहली ही गेंद पर ख्वाजा को बोल्ड कर दिया था लेकिन ये बॉल नो बॉल हो गई थी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार