Sri Lanka vs Australia 1st Test: ऑस्ट्रेलिया के ओपनिंग बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा (Usman Khawaja) ने श्रीलंका के खिलाफ गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन (29 जनवरी) को शानदार शतक जड़कर इतिहास रच दिया। असिथा फर्नांडो द्वारा डाले गए पारी के 49वें ओवर में वह इस आंकड़े तक पहुंचे औऱ 135 गेंदों में उन्होंने शतक पूरा किया। 

Advertisement

इस शानदार शतक के साथ ही ख्वाजा ने खास रिक़ॉर्ड बना दिया। वह ऑस्ट्रेलिया टेस्ट इतिहास के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने भारत, पाकिस्तान औऱ श्रीलंका में शतक जड़ने का कारनामा किया है। ख्वाजा ने टेस्ट क्रिकेट में भारत में एक, पाकिस्तान में 2 और श्रीलंका में एक शतक जड़ा है। उनसे पहले ऑस्ट्रेलिया के  लिए यह कारनामा सिर्फ एलन बॉर्डर ने ही किया था। 

Advertisement

बता दें कि 34 पारी औऱ एशेज 2023 के बाद ख्वाजा का यह पहला टेस्ट शतक है।

एशिया में यह ख्वाजा का पांचवां शतक है। बतौर ऑस्ट्रेलिया एशिया में सबसे ज्यादा टेस्ट शतक जड़ने के मामले में उनसे आगे सिर्फ एलन बॉर्डर हैं, जिन्होंने यहां छह शतक जड़े हैं। 
इसके अलावा 72 साल बाद ऐसा हुआ है जब 38 साल या उससे ज्यादा की उम्र के ऑस्ट्रेलिया ओपनर ने टेस्ट शतक लगाया है। इससे पहले साल 1953 में लिंडसे हैसेट ने यह करनामा किया था। 

गौरतलब है कि इस  मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। ख्वाजा ने ट्रैविस हेड के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 92 रनों की साझेदारी की। वहीं स्टीव स्मिथ के साथ तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी (खबर लिखे जाने) कर ली है।  

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार