ऑस्ट्रेलिया के ओपनिंग बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा (Usman Khawaja) ने भारत के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे चौथे औऱ आखिरी टेस्ट में अपनी शानदार बल्लेबाजी से अनोखा रिकॉर्ड बना दिया। ख्वाजा ने बतौर ऑस्ट्रेलिया भारत में सबसे लंबी पारी खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। ‘

Advertisement

ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी

Advertisement

ख्वाजा ने बाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज ग्राहम यलॉप का 44 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। यलॉप ने साल 1979 में भारत के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में 392 गेंद खेली थी। ओपनिंग बल्लेबाज यलॉप ने 520 मिनट तक बल्लेबाजी करते हुए 167 रनों की शानदार पारी खेली थी, जिसमें 15 चौके शामिल थे। 

ख्वाजा ने 602 मिनट बल्लेबाजी की और 422 गेंदों में 21 चौकों की मदद से 180 रन की पारी खेली। अक्षर पटेल के हाथों एलबीडबल्यू आउट होकर ख्वाजा पवेलियन लौटे।

361 गेंद के साथ स्टीव स्मिथ इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। जो इस टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया टीम की कप्तानी कर रहे हैं। 

ऐसा करने वाले चौथे ऑस्ट्रेलियाई

Advertisement

ख्वाजा बतौर ऑस्ट्रेलियाई ओपनर भारत के खिलाफ भारत में 150 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे खिलाड़ी हैं। उनसे पहले जिम बर्क, ग्राहम यलॉप और मैथ्यू हेडन जैसे दिग्गज बल्लेबाजों ने ही ये कारनामा किया था। 

तोड़ा 63 साल पुराना रिकॉर्ड

ख्वाजा ने कैमरून ग्रीन (114) के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 208 रन की साझेदारी की। यह भारत के खिलाफ उसकी सरजमीं पर ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरी सबसे बड़ी पार्टनरशिप है। इससे पहले साल 1960 में ऑस्ट्रेलिया के नील हार्वे और नॉर्म ओ'नील ने भारत के खिलाफ मुंबई में खेले गए टेस्ट में 207 रन की साझेदारी की थी। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार