Advertisement

पुणे, 27 अप्रैल| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण में बुधवार रात को कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए राइजिंग पुणे सुपरजाएंट के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर मैन ऑफ द मैच बनने वाले रॉबिन उथप्पा का सपना एक बार फिर नीली जर्सी पहन कर मैदान पर उतरना है। उथप्पा ने महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले गए मैच में पुणे के खिलाफ कोलकाता के लिए 87 रनों की शानदारी पारी खेली और नाइट राइढर्स को जीत दिलाई।  वेबसाइट 'आईपीएलटी20 डॉट कॉम' को दिए बयान में उथप्पा ने कहा कि उनका सपना एक बार फिर भारतीय टीम के लिए खेलना है।

उथप्पा ने कहा, "नियमित रूप से अच्छा प्रदर्शन करना जरूरी है और मैं वहीं कर रहा हूं। मेरा सपना एक बार फिर भारतीय टीम के लिए खेलना और टेस्ट मैचों में अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का है। हालांकि, इतने आगे की सोचना थोड़ा मुश्किल है। आपको वर्तमान में रहकर अच्छा प्रदर्शन करना है।"

Advertisement

 PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप 

उथप्पा बोले, "मैं हमेशा से मजबूत रहा हूं। मुझे अपने काम पर पूरा भरोसा है। मैं सच में आश्वस्त हूं और अपने काम का आनंद ले रहा हूं। हमने जो लय हासिल की है, उसे बरकरार रखना जरूरी है। महेंद्र सिंह धौनी ने भारत के विकेटकीपरों के लिए एक उदाहरण बना रखा है और मैं धीरे-धीरे उसे हासिल करने की कोशिश कर रहा हूं।"

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार