India vs Zimbabwe 1st T20I: भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi T20I Fifty) ने गुरुवार (23 जुलाई) को जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे स्पोर्ट्स क्लब में पहले टी-20 इंटरनेशनल में तूफानी पारी से इतिहास रच दिया। सूर्यवंशी ने लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिए 19 गेंदों में 263.16 की स्ट्राईक रेट से 50 रन की पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 4 छक्के जड़े। सूर्यवंशी का इंटरनेशनल क्रिकेट में पहला अर्धशतक है।

Advertisement

सबसे कम उम्र में टी-20 इंटरनेशनल अर्धशतक

सूर्यवंशी टी-20 इंटरनेशनल में सबसे कम उम्र में अर्धशतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं, उन्होंने 15 साल 118 दिन की उम्र में यह कारनामा किया है। इस लिस्ट में उन्होंने जिब्राल्टर के लुईस ब्रूस का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने 2021 में माल्टा के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल में 16 साल 56 दिन की उम्र में अर्धशतक जड़ा था।

फ़ुल-मेंबर टीम के बल्लेबाज़ का पिछला रिकॉर्ड अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज़ के नाम हैं, जिन्होंने 2019 में चटगांव में बांग्लादेश के खिलाफ हुए मैच में 17 साल 296 दिन की उम्र में अर्धशतक लगाया था।

सबसे कम उम्र में टी-20 इंटरनेशनल अर्धशतक

15 वर्ष 118 दिन - वैभव सूर्यवंशी (भारत) बनाम जिम्बाब्वे, हरारे, 2026

16 वर्ष 56 दिन - लुई ब्रूस (जिब्राल्टर) बनाम माल्टा, अल्बर्टिया, 2021

16 वर्ष 76 दिन - कविन चड्ढा (इंडोनेशिया) बनाम स्वीडन, बाली, 2026

16 वर्ष 89 दिन - अलुसीन तुरे (सिएरा लियोन) बनाम घाना, बेनोनी, 2023

16 वर्ष 118 दिन - तेनजिन रबगी (भूटान) बनाम चीन, कुआलालंपुर, 2023

सबसे कम उम्र मे इंटरनेशनल अर्धशतक

इसके अलावा वह इंटरनेशनल क्रिकेट में भी सबसे कम उम्र में अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने नेपाल के कुशल मल्ला का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने साल 2020 में अमेरिका के खिलाफ हुए वनडे मैच में 15 साल 340 दिन की उम्र में अर्धशतक जड़ा था।

राहुल-अभिषेक की बराबरी

Also Read: LIVE Cricket Score

सूर्यवंशी ने 18 गेंदों में अपना पचास पूरा किया और भारत के लिए सबसे तेज टी-20 इंटरनेशनल अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में संयुक्त रूप से छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके अलावा केएल राहुल और अभिषेक ने भी भारत के लिए 18 गेंदों में अर्धशतक लगाया है।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार