Vaibhav Sooryavanshi Record: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) का 52वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस (RR vs GT) के बीच शनिवार, 09 मई को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में RR के 15 साल के बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) अपने बैट से धमाल मचाकर अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हो सकता है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि 15 साल के वैभव साल 2026 के IPL में अब तक राजस्थान रॉयल्स के लिए 10 मैचों में 40.40 की औसत और 237.64 की स्ट्राइक रेट से 404 रन ठोक चुके हैं। खास बात ये है कि इस दौरान उन्होंने एक से एक बड़े दिग्गज गेंदबाज़ों की कुटाई करके 37 छक्के लगाए हैं।

Advertisement

यहां से वैभव, आज गुजरात टाइटंस के सामने अपनी पारी में छह छक्के जड़ने का कारनामा करते हैं तो वो मौजूदा सीजन में अपने 43 रन पूरे करे लेंगे और इसी के साथ बतौर भारतीय एक IPL सीजन में सर्वाधिक छक्के मारने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। फिलहाल ये रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज है, जिन्होंने साल 2024 के सीजन में SRH के लिए 16 मैचों में पूरे 42 छक्के ठोके थे।

एक IPL सीजन में सर्वाधिक छक्के मारने वाले खिलाड़ी

  • अभिषेक शर्मा- साल 2024 में 16 मैचों में 42 छक्के
  • श्रेयस अय्यर - साल 2025 में 17 मैचों में 39 छक्के
  • विराट कोहली - साल 2016 में 16 मैचों में 38 छक्के
  • विराट कोहली - साल 2024 में 15 मैचों में 38 छक्के
  • सूर्यकुमार यादव - साल 2025 में 16 मैचों में 38 छक्के

ये भी जान लीजिए कि एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाज़ वेस्टइंडीज के महान खिलाड़ी क्रिस गेल हैं, जिन्होंने साल 2012 में RCB के लिए 14 मैचों में 59 छक्के ठोके थे। इस सीजन उन्होंने 14 मैचों में 61.08 की औसत से 733 रन बनाए थे।

बात करें अगर वैभव सूर्यवंशी की तो उनके पास आज एक खास सेंचुरी पूरी करने का भी सुनहरा मौका होगा। दरअसल, वो गुजरात टाइटंस के किसी गेंदबाज़ को एक छक्का भी मारते हैं, तो भी वो अपने टी20 करियर के 100 छक्के पूरे कर लेंगे और टी20 फॉर्मेट में अपने छक्कों की खास सेंचुरी पूरी करेंगे। वैभव महज़ 15 साल की उम्र और सिर्फ 29 टी20 इनिंग में ये कारनामा कर सकते हैं। 

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

राजस्थान रॉयल्स टीम: रियान पराग (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जड़ेजा, डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नंद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, एडम मिल्ने, दासुन शनाका, रवि सिंह, यशराज पुंजा, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, शिमरोन हेटमायर, कुलदीप सेन, सुशांत मिश्रा, युद्धवीर चरक, केना मखाका, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, विग्नेश पुथुर, अमन राव पेराला।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार