Vaibhav Sooryavanshi ‘A’ Celeberation Video: इंडियन प्रीमीयर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) के 64वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने 19.1 ओवर में 221 रनों का लक्ष्य हासिल करके लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) को 7 विकेट से मात दी। गौरतलब है कि इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने 38 गेंदों पर 93 रनों की तूफानी पारी खेली और इसी बीच अपनी हाफ सेंचुरी पूरी करके एक खास 'A' सेलिब्रेशन किया। ये सेलिब्रेशन खास क्यों है? खुद वैभव सूर्यवंशी ने बता दिया है।

Advertisement

दरअसल, वैभव ने ये A सेलिब्रेशन अपनी माता जी को समर्पित किया है। उनकी मां का नाम 'आरती सूर्यवंशी' है जो कि इंग्लिश में लेटर A से शुरू होता है। यही वज़ह है 15 साल के वैभव जयपुर के मैदान पर अपनी बैटिंग से तबाही मचाने के बाद अपने हाथों से A लेटर बनाकर सेलिब्रेशन करते दिखे।

Advertisement

गौरतलब है कि RR vs LSG मैच के खत्म होने के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में मुरली कार्तिक ने वैभव से उनके नए सेलिब्रेशन के पीछे की वज़ह पूछी थी, हालांकि तब वो सिर्फ टालमटोल करते दिखे थे। हालांकि इसके बाद राजस्थान रॉयल्स ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक वीडियो साझा किया जिसमें वैभव खुद अपने 'A सेलिब्रेशन' के पीछे की कहानी सुनाते नज़र आए। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।

शायद आपको ये जानकर हैरानी होगी कि ये 15 साल का छोटा बच्चा साल 2026 के IPL सीजन का सर्वाधिक रन बनाने वाला खिलाड़ी बन गया है। वैभव ने 13 मैचों में 44.54 की औसत और 236.32 की स्ट्राइक रेट से 579 रन बनाए हैं। उन्होंने मिचेल मार्श (13 मैचों में 563 रन) से छीनकर टूर्नामेंट का ऑरेंज कैप जीता है।

बात करें RR vs LSG मुकाबले की तो जयपुर के मैदान पर मेहमान टीम लखनऊ सुपर जायंट्स ने मिचेल मार्श (57 गेंदों पर 96 रन) और जोश इंगलिस (29 गेंदों पर 60 रन) की तूफानी पारियों के दम पर 220 रन का स्कोर बोर्ड पर टांग दिए थे।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में राजस्थान के लिए वैभव सूर्यवंशी  (38 गेंदों पर 93 रन) और ध्रुव जुरेल (38 गेंदों पर नाबाद 53 रन) ने मैच विनिंग इनिंग खेली जिसके दम पर ही राजस्थान ने 19.1 ओवर में 221 रनों का लक्ष्य हासिल करके 7 विकेट से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ अब वो पॉइंट्स टेबल पर नंबर-4 की पॉजिशन पर पहुंच गए हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार