India vs England U-19 World Cup 2026 Final: भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के पास शुक्रवार (6 फरवरी) को इंग्लैंड के खिलाफ हरारे स्पोर्ट्स क्लब में होने वाले आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा।
वैभव ने मौजूदा वर्ल्ड कप की 6 पारियों में 44 की औसत से 264 रन बनाए हैं, जिसमें उन्होंने 26 चौके और 15 छक्के जड़े हैं। अगर वह फाइनल में मुकाबले में चार छक्के जड़ लेते हैं अंडर-19 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड बना देंगे।
फिलहाल यह रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस के नाम है, जिन्होंन 2022 अंडर-19 वर्ल्ड कप में 18 छक्के जड़े थे।
U19 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज़्यादा छक्के
18 - डेवाल्ड ब्रेविस 2022 में
15 - जैक बर्नहैम 2016 में
15 - वैभव सूर्यवंशी 2026 में
14 - माइकल हिल 2008 में
14 - निकोलस पूरन 2014 में
बता दें कि बुधवार को अफगानिस्तान के खिलाफ इस मैदान पर ही अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल में तूफानी पारी खेलकर भारत की जीत में अहम रोल निभाया था।
Also Read: LIVE Cricket Score
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिए वैभव ने 33 गेंदों में 66 रन की तूफानी पारी खेली। उन्होंने ओपनिंग बल्लेबाज एरॉन जॉर्ज के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 9.3 ओवर 90 रन की साझेदारी की।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 4 विकेट के नुकसान पर 310 रन का विशाल स्कोर बनाया। जिसमें फैसल शिनोजादा (110 रन) और उज़ैरउल्लाह नियाज़ी (नाबाद 101 रन) ने शानदार शतक जड़ा।
सके जवाब में भारत ने 41.1 ओवर में 3 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली, जो टूर्नामेंट के इतिहास में किसी भी टीम द्वारा हासिल किया गया सबसे बड़ा लक्ष्य है। सूर्यवंशी के अलावा ओपनिंग बल्लेबाज एरॉन जॉर्ज ने 104 गेंदों में 115 रन और कप्तान आयुष म्हात्रे ने 59 गेंदों में 62 रन बनाए।